-
Advertisement
हिमाचल: युवक खुद को अविवाहित बताकर युवती से करता रहा दुराचार, पत्नी को बताता था भाभी
सोलन। हिमाचल में महिलाओं और युवतियों के साथ दुराचार (Rape) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला सोलन (Solan) जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी (Baddi) से सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक ने खुद को अविवाहित बताकर युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक ने कई बार युवती का यौन शोषण किया। यही नहीं युवती ने जब युवक के मोबाइल (Mobile) में उसके साथ खड़ी महिला के बारे में पूछा तो उसने उसे अपनी भाभी बताया। युवती ने अपनी मां के साथ महिला पुलिस थाना बद्दी में आकर शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि वह बद्दी में नौकरी करती थी,लेकिन कोरोना के चलते उसकी नौकरी छूट गई है। कंपनी में नरेंद्र नाम का एक लड़का था, जिसने उससे झूठ बोला कि वह अविवाहित है और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
यह भी पढ़ें:Himachal: नाबालिग से ट्रक में दो ने किया दुष्कर्म, विवाहिता शादी के झांसे में आकर लूटा बैठी आबरू
युवती ने बताया कि एक दिन नरेंद्र की पत्नी किसी व्यक्ति के साथ उसके कमरे में आई और उसके साथ मारपीट (Beating) की। यही नहीं उसने उसे जन से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद उसने नरेंद्र से बात करना छोड़ दिया। युवती का कहना है कि नरेंद्र ने शादीशुदा होने के बाद भी उससे झूठ बोलकर और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं डीएसपी बद्दी (DSP Baddi) नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती और उसकी मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही युवक पुलिस की गिरफ्त में होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


