-
Advertisement
HPBOSE ने इन कक्षाओं के परीक्षार्थियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरू, जाने डिटेल
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 9वीं से 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर रखी गई है। 11 अक्तूबर के बाद किसी भी परीक्षार्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के समस्त राजकीय एवं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) से सम्बद्धता प्राप्त निजी विद्यालयों के सत्र 2021-22 सत्र के लिए नवमीं, दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 11-10-2021 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का पंजीकरण पहले हो चुका है उन्हें नया पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे परीक्षार्थियों को पहले से आवंटित पंजीकरण संख्या के अंतर्गत ही परीक्षाओं से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:HPBOSE: दो टर्म में होंगी स्कूली परीक्षाएं, बच्चों पर कम होगा एग्जाम का लोड
सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नए परीक्षार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए Application में अंकित New Registration की option को click करना होगा तथा ऐसे परीक्षार्थियों को 50 रुपए प्रति छात्र पंजीकरण करवाने के लिए शुल्क जमा करवाना होगा। इसके साथ.साथ विद्यालय संबंधी अन्य सूचना भी प्रपत्र अनुसार भरकर भेजनी होगी। डॉ. सोनी ने बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। समयवद्ध पंजीकरण ना किए जाने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक की होगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक तथा कक्षा के प्रभारी पंजीकृत किए जाने वाले परीक्षार्थियों (Examinees) का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग तथा श्रेणी (Category) इत्यादि सही दर्ज करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी का विवरण गलत दर्शाए जाने पर पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक तथा कक्षा के प्रभारी का होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

