-
Advertisement
हिमाचल में पीडब्लयूडी के ठेकेदार ने उठाया खौफनाक कदम, पंखे से लटककर दी जान
Last Updated on September 23, 2021 by saroj patrwal
कांगड़ा। प्रदेश में आत्महत्याओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिला कांगड़ा में पीडब्लयूडी के एक ठेकेदार( PWD Contractors) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ठेकेदार मनोज चंदेल का शव आज सुह अपने घर के पंखे से लटका हुआ मिला। परिजन ठेकेदार को लेकर कांगड़ा के सिविल अस्पताल लाएं लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ेः हिमाचलः ऊना में तीन पुलिस जवानों को कुचला, नादौन निवासी ट्रक चालक गिरफ्तार
पीडब्लयूडी के एक ठेकेदार मनोज चंदेल कांगड़ा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास रहते थे। आज सुबह परिजनों ने देखा कि मनोज ने पंखे से लटक कर जान दे दी है। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें कांगड़ा स्थित सिविल अस्पताल लेकर आ गए। लेकिन जांट करने के बाद डॉक्चरों ने पाया कि मनोज चंदेल की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची कांगड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया। थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या कुछ और वजह है।