-
Advertisement
हिमाचल हाईकोर्ट के पास हुआ लैंडस्लाइड, कार पर गिरे पेड़
Last Updated on September 27, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल (Himachal) में मानसून (Monsoon) अपने आखिरी दौर में है। लेकिन फिर भी हिमाचल में भूस्खलन (LandSlide) की घटनाओं में कमी देखने को मिली है। आए दिन राज्य के कई हिस्सों से भूस्खलन खबरे आती रहती हैं, ऐसी ही एक खबर राजधानी शिमला से आई है। सोमवार को हिमाचल हाईकोर्ट के पास की सड़क धंस गई। वहीं, भूस्खलन से दो पेड़ भी गिर गए हैं। पेड़ों और मलबे की चपेट में आने एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही दो ढारों को भी खतरा पैदा हो गया है। इधर, पेड़ गिरने से पार्किंग पर रखी पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसाः पेड़ से टकराई कार ,युवक की गई जानf
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बहरहाल, नगर निगम शिमला और वन विभाग की टीमें सड़क बहाली और पेड़ हटाने के काम में लगी हुई हैं। बता दें कि रविवार को शहर के उपनगर पंथाघाटी में भूस्खलन होने के बाद सड़क पर आए मलबे से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहन सड़क किनारे पहाड़ी के नीचे पार्क थे। एक कार की छत, जबकि दूसरे कार की बंपर को नुकसान पहुंचा है। रविवार को लोक निर्माण विभाग ने सड़क से मलबे को हटा दिया है। उधर, रविवार को प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group