-
Advertisement
हिमाचल में नशे की खेप लेकर आए पंजाब के दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशे कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज नशे के साथ लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन हालत सुधरते नजर नहां आ रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा जिला हो जहां से नशे का सामान ना पकड़े जाता है। ताजा मामला चंबा जिला का है। जिला पुलिस ने दो युवकों को 10.63 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। इन दोनों युवकों के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर निवासी बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेः हिमाचल: रोहतांग सहित लाहुल की चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात, जाने कब तक सताएगा मौसम
जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि दो युवक बस स्टैंड के पास पंजाब के अमृतसर से नशे की खेप लेकर आए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस हरकत में आई और अमृतसर से आए दोनों आरोपियों को नशे के साथ पकड़ लिया। इन दोनों युवकों के कब्जे से 10.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


