-
Advertisement
Corona Update: आज 2 लोगों की गई जान, 173 लोग पॉजिटिव, जानें डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर जारी हैं। सोमवार को प्रदेश में 2 लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। जिसमें दोनों मौतें कांगड़ा और हमीरपुर से सामने आई है। कांगड़ा में 24 वर्षीय और हमीरपुर के 74 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से जान गई है। हिमाचल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार 173 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसी तरह से आज 93 लोग कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक 2 लाख 19 हजार 919 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 2 लाख 14 हजार 751 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3674 कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) की जान गई है। प्रदेश में 1477 मौजूदा समय में एक्टिव केस हैं। हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला से 55 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह से मंडी में 25, हमीरपुर 22, शिमला (Shimla) में 11, ऊना में 29, बिलासपुर में 18, कुल्लू में 3, चंबा में 3, लाहुल स्पीति में 1 और सोलन में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

