-
Advertisement
कुल्लू दशहराः देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने पहुंची प्रतिभा सिंह, नजराने पर कही ये बात
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के छठे दिन मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने दशहरा मैदान पहुंच कर भगवान रघुनाथ सहित सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया।इस दौरान लगभग 2 घंटे तक प्रतिभा ने सभी देवी देवताओं के अस्थाई शिविरों में जाकर सभी के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर,नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, जिला कांग्रेस के महासचिव सेस राम आजाद, कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर,पूर्व नगद परिषद उपाध्यक्ष मनु शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और हमारे परिवार ने हमेशा देवी-देवताओं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से उन्हें विजय प्राप्त होगी। पूर्व सरकार में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने देवी देवताओं को हमेशा नजराना पेश किया है और मौजूदा सरकार के समय में नजराना बंद किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरीके से देवी देवताओं के लिए सरकार और लोगों की तरफ से श्रद्धा हमेशा कायम रहनी चाहिए
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

