-
Advertisement
क्रूड ऑयल से क्या-क्या निकलता है? आइए जानते हैं, क्रूड ऑयल की रिफाइन होने की पूरी प्रक्रिया
नई दिल्ली। अक्सर हम और आप टीवी चैनलों पर देखते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के कारण भारत में पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। या फिर अक्सर हम और आप बिजनेस के पन्नौ पर क्रूड ऑयल के बढ़ने के कारण महंगाई बढ़ने का विश्लेषण पढ़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल से क्या क्या बनाया जाता है।
क्या होता है क्रूड ऑयल? दरअसल, क्रूड ऑयल भी पेट्रोलियम का हिस्सा होता है। पेट्रोलियम में से करीब 6000 तरह के प्रोडक्ट निकलते हैं और उसमें से क्रूड ऑयल भी हिस्सा है। क्रूड ऑयल को कई लोग कच्चा तेल भी कहते हैं और इस तेल को लगातार रिफाइन करने पर अलग अलग तरह के प्रोडक्ट निकलते हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा के जीवन में अलग अलग तरीके से इस्तेमाल करते हैं। आम भाषा में जानें तो इसे गरम करके और तापमान के आधार पर अलग अलग चीजें निकाली जाती हैं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल के अलावे भी बहुत कुछ निकलता है क्रूड ऑयल से
ये रहे सिलसिलेवार तरीके से क्रूड ऑयल से निकले वाले प्रोडक्ट जिन्हें हम और आप रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग में लाते हैं। पहला,गैस- क्रूड ऑयल को काफी ज्यादा रिफाइन करने पर ब्यूटेन और प्रोपेन नाम की प्राकृतिक गैसें मिलती हैं। इन पेट्रोलियम गैस का इस्तेमाल ही कुकिंग आदि में किया जाता है और इसे इस क्रूड ऑयल का सबसे फाइन पार्ट माना जाता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर आता है पेट्रोल। गैस के बाद रिफाइन करते हुए पेट्रोल निकाला जाता है और यह काफी रिफाइन होता है। फिर डीजल आता है। कहा जा सकता है कि यह पेट्रोल से कम शुद्ध होता है।
उसके बाद आता है केरोसिन। जिन्हें हम जलावन में उपयोग में लाते हैं। वहीं, इसके ही बाद में हवाई जहाज का फ्यूल भी बनाया जाता है। वहीं, फिर आते हैं नैफ्था और नैपाम। जिन्हें कई इंडस्ट्री में उपयोग में लाया जाता है। फिर आता है मोटर ऑयल। फिर लुब्रिकेंट और उसके बाद कोलतार यानी चारकोल निकाला जाता है। वहीं, प्लास्टिक भी क्रूड ऑयल का बायो प्रोडक्ट है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…