-
Advertisement
विदाई हो तो ऐसी… पिता का सपना था हवा में उड़कर पिया के घर जाए बेटी, बनवा दिया हेलीपैड, जानें पूरी कहानी
Last Updated on November 28, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। हर पिता अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से करता है। वह इस एक दिन के लिए वर्षों की जमा पूंजी बचाकर रखता है। ताकि इस एक दिन वह दुनिया को दिखा सके वह अपने दिल के टुकड़े पर कितना जान छिड़कता है। हर पिता की चाहत होती है कि उसकी बेटी बड़े धूमधाम के साथ अपने पति के घर जाए। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की विदाई इतनी धूमधाम से की जिसे देखकर इलाके के लोग दंग रह गए।
दरअसल, पिता का सपना था कि उसकी बेटी ब्याह के बाद हवा में उड़कर ससुराल जाए। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को शादी के बाद हेलीकॉप्टर से विदा किया। इस पिता के सपने को पूरा करने के लिए स्थानीय प्रशासन भी साथ आया। इसके लिए प्रशासन ने गांव में हेलीपैड बनवा दिया।
यह भी पढ़ें: नहीं सुधरने वाले: कोरोना के बाद अब ये कांड कर रहे हैं चीनी, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के सदर विकास खंड के सरायसागर गांव की रहने वाली उर्वशी सिंह प्राइमरी की शिक्षिका हैं। उनके पिता विनोद कुमार सिंह भी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। उर्वशी सिंह की शादी लालगंज के रानीगंज कैथौला अर्जुनपुर गांव के रहने वाले इंजीनियर अमित सिंह के साथ तय हुई थी। दोनों की 26 नवंबर को शादी थी। इसके अगले दिन यानी 27 नवंबर को दुल्हन की विदाई हुई।
उर्वशी के पिता ने अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से विदाई की। उन्होंने इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ली थी। शादी के कई दिनों से पहले ही यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई थी। लोग हेलीकॉप्टर देखने को काफी उत्सुक थे। हेलीकॉप्टर उतरने के लिए गांव में हेलीपैड भी बनाया गया था।