-
Advertisement
परिणीति चोपड़ा ने पानी के अंदर किया कुछ ऐसा, तस्वीरें और वीडियो वायरल
Last Updated on January 19, 2022 by admin
बॉलीवुड सितारे अक्सर सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। बीते दिन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इंस्टाग्राम पर स्कूबा डाइविंग करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें और वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।
यह भी पढ़ें-18 साल पत्नी से अलग हुए सुपरस्टार धनुष, ट्वीट कर दी तलाक की जानकारी
बता दें कि इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा समुद्र के अंदर के नजारे देख रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस नीले रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट के साथ काले रंग के टाइट्स पहने दिखीं। इन तस्वीरों को परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @parineetichopra पर शेयर किया है। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा जहां से मैं हूं।
परिणीति के काम की बात करें, तो वे सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में काम कर रही हैं। इस फिल्म में परिणीति महानायक अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेजॉन्गपा संग स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा परिणीति संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में होंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे।