-
Advertisement
हिमाचलः नम आंखों से दी शहीद सुरेंद्र को अंतिम विदाई, बेटी ने दी मुखाग्नि
युद्धपोत आईएनएस विस्फोट में शहीद हुए हमीरपुर जिला बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सुरेंद्र ढटवालिया को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सुरेंद्र ढटवालिया की पार्थिव देह आद सुबह उनके पैतृक गांव सठवीं पहुंची। पार्थिव देह के घर पहुंचते ही मां बेसुध हो गई। पत्नी व बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों व गांववालों ने उन्हें ढांढस बंधाया। सठवीं में सैन्य सम्मान के साथ शहीद सुरेंद्र ढटवालिया का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद सुरेंद्र ढटवालिया की बेटी ने मुखाग्नि दी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल का एक और वीर सपूत शहीद, समुद्र में पाई शहादत
मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस में हुए विस्फोट में तीन जवानों की मौत हो गई थी। इस विस्फोट में हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सठवीं के सुरेंद्र ढटवालिया भी शहीद हो गए थे।
शहीद जवान अपने पीछे माता केहरो देवी पत्नी नीलम कुमारी एवं दो छोटी-छोटी बेटियां अंशिका और काजल को छोड़ गए। सुरेंद्र ढटवालिया पिछले लगभग 30 वर्षों से भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

