-
Advertisement
डॉ राजेश शर्मा ने पूर्ण राज्यत्व दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Last Updated on January 24, 2022 by Vishal Rana
धर्मशाला। हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस (Full Statehood Day) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। डॉ राजेश ने एक संदेश में कहा कि तत्कालीन पीएम स्व. इंदिरा गांधी, जिन्होंने शिमला के रिज पर आकर इस दिन प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने की घोषणा की थी, उस समय प्रदेश के पहले सीएम स्व. डॉ यशवंत सिंह परमार जिनके अथक प्रयासों से हिमाचल पूर्ण राज्य बना था को याद करते हुए कहा कि यह प्रदेश सदैव इन नेताओं का ऋणी रहेगा, जिनके बदौलत आज हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पूर्ण राज्य के तौर पर अस्तित्व में है।
यह भी पढ़ें: डॉ राजेश शर्मा ने कांगड़ा में की बड़ी बैठक, साझा किए अपने अनुभव
डॉ राजेश ने पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह (Former CM Late Virbhadra Singh) को भी याद करते हुए कहा कि डॉ परमार के अथक प्रयासों से जहां हिमाचल की नींव रखी गई थी, वहीं प्रदेश के आधुनिक स्वरूप का पूरा श्रेय वीरभद्र सिंह को जाता है, जिन्होंने प्रदेश में छह बार सीएम के पद को सुशोभित किया और प्रदेश को विकास के शिखर पर पंहुचाया। डॉ. राजेश ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश आगे भी विकास की बुलंदियों को छूता हुआ आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page