- Advertisement -
शिमला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) ने आज नए साल के पहले दिन पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह (Former CM Late. Virbhadra Singh) की स्मृति में वार्षिक कैलेंडर (Annual Calendar) जारी किया। इस कैलेंडर को राजीव भवन में स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी और सासंद प्रतिभा सिंह ने जारी किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कुलदीप राठौर ने कहा कि आधुनिक प्रदेश के निर्माण में पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश उनके योगदान को कभी नही भूला सकता।
राजीव भवन में स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में सासंद प्रतिभा सिंह (MP Pratibha Singh) द्वारा प्रदेश कांग्रेस का कलेंडर जारी करने के मौके पर राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का अपने नेता स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धा स्वरूप उन्हें याद रखने का यह एक छोटा सा प्रयास है। राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेस ने अपना एक महान व आदर्शवादी नेता खोया है, जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें निजी तौर पर भी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके निधन के बाद मंडी उप चुनाव सहित तीन विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए एक चुनौती थी, जिसे उसने सफलता पूर्वक पार किया। प्रदेश में उप चुनावों की शानदार जीत से कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी खुश है और उन्होंने इस सफलता की प्रदेश कांग्रेस की सराहना भी की है।
कुलदीप राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने गत रात नए साल के जश्न में रिज व मॉल रोड को खाली करवाने को सरकार व इंटेलिजेंस की विफलता करार देते हुए कहा कि अगर उनके पास किसी बम धमाके की कोई पूर्व सूचना थी, तो उन्हें इस बारे पहले ही लोगों को सूचित करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंतिम समय में लिए इस निर्णय से प्रदेश में पर्यटन की छवि को धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को भी नुकसान हुआ है। कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी (GST) की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नही है। जीएसटी की दरें बढ़ा कर सरकार लोगों पर महंगाई थोप रही है।
- Advertisement -