-
Advertisement
फ्रिज में रिकॉडतोड़ टाइम में फोन होता है चार्ज, शख्स ने जब चार्ज किया तो हुआ कुछ ऐसा
Last Updated on February 18, 2022 by admin
नई दिल्ली। फोन (Phone) के धीरे-धीरे चार्ज होने से परेशान है तो आइए आज आपको एक नई तरकीब के बताने जा रहे हैं, जिससे आपका फोन जल्दी चार्ज (Charge) हो जाएगा, लेकिन यह आपको अपने रिस्क पर करना होगा। आपको पता ही है आज के समय में जल्दी चार्ज होने वाले स्मार्टफोन (Smartphone) आने लगे हैं। कई कंपनियां दावा करती हैं कि उनको फोन आधे घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। ऐसे में कई यूट्यूबर्स (Youtubers) फोन की टेस्टिंग करते हैं और बताते हैं कि असल में फोन कितने मिनट में चार्ज हुआ। पॉपुलर यूट्यूबर टेकरेक्स (Popular Youtuber Takerex) ने वन प्लस 9 प्रो के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरीमेंट किया। कंपनी ने दावा किया था कि यह फोन को 45 मिनट के अंदर जीरो से 100 परसेंट फुल चार्ज हो जाएगा। टेकरेक्स ने इसी को लेकर वीडियो बना डाला। एक बार उन्होंने नॉर्मल टेम्परेचर पर फोन को फुल चार्ज (Full Charge) किया फिर फ्रिज के अंदर फोन को चार्ज किया। आइए देखते हैं क्या हुआ।
यह भी पढ़ें: फोन के चार्जर पर क्यों बना होता है घर का सिंबल, यहां जानिए इसका मतलब
42 मिनट में फुल चार्ज हो गया वन प्लस9 प्रो
यूट्यूबर ने सबसे पहले नॉर्मल टेम्परेचर पर फोन को चार्ज किया। फोन 42.3 मिनट में ही जीरो से 100 परसेंट हो गया। यानी कंपनी (Company) ने जो दावा किया, वो सही साबित हुआ। उसके बाद यूट्यूबर यही नहीं रुका। उसने फिर कुछ अलग अंदाज से फोन को फिर चार्ज किया।
फ्रिज में किया फोन को चार्ज
फिर उन्होंने फ्रीजर (freezer) को 39 डिग्री फारनाइट करके फोन को चार्ज पर लगा दिया। उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था। फोन मात्र 41 मिनट में फुल चार्ज हो गया। उसके बाद उन्होंने फ्रीजर को 37 डिग्री फारनाइट करके फोन को चार्ज किया तो फोन और जल्दी चार्ज हो गया। फोन 40 मिनट में फुल चार्ज हो गया। यूट्यूबर उसके बाद भी नहीं रुका। टेकरेक्स ने वनप्लस 9 प्रो (Oneplus 9 Pro) ने लिक्विड नाइट्रोजन में फोन को करीब 20 सेकंड तक रखा। फोन तब भी ऑन था। जैसे ही बाहर निकाला, तो फोन पूरी तरह से जम गया था। उन्होंने फिर चार्ज पर लगाया तो स्क्रीन ऑन नहीं हुई, लेकिन उनके मुताबिक, फोन चार्ज हो रहा था, लेकिन कुछ ही मिनट बाद फोन की स्क्रीन टूट गई।