-
Advertisement
हिमाचल में सरिया हुआ और महंगा, 7900 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचे रेट
शिमला। हिमाचल (Himachal) में निर्माण सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ईंटों के बाद अब सरिए के रेट में उछाल आया है। हिमाचल में सरिया के दामों में पिछले तीन दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिनों के भीतर ही सरिया के दाम में 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। तीन दिन पहले ही सरिया के दामों (Rates) में कमी आई थी। सरिया के दाम आठ हजार रुपए प्रति क्विंटल से कम होकर 7500 रुपए प्रति क्विंटल हुए थे। बुधवार से शुक्रवार तक प्रति क्विंटल चार सौ रुपए दाम बढ़े हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा, सीमेंट-सरिया के बाद अब बिजली की वायरिंग भी हुई महंगी
सरिया डीलरों (Saria Dealers) का कहना है कि अब दाम 7900 रुपए प्रति क्विंटल हो चुके हैं। इसके अलावा सीमेंट के दाम (Cement Rates) भी आसमान छू रहे हैं। सीमेंट और सरिया डीलर सतपाल एंड कंपनी ने कहा कि सीमेंट डीलरों को मिलने वाले इंटरनल डिस्काउंट (Internal Discount) को कंपनियों ने खत्म कर दिया है। इसका असर भी उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। आने वाले समय में सीमेंट और महंगा हो सकता है।’
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


