-
Advertisement
हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा, सीमेंट-सरिया के बाद अब बिजली की वायरिंग भी हुई महंगी
शिमला। हिमाचल (Himachal) में घर बनाने की सोच रहे लोगों के सपनों को महंगाई पहले ही तोड़ने लगी है। सीमेंट (Cement), सरिया और रेत-बजरी के बाद बिजली की वायरिंग का सामान भी महंगा हो गया है। लोगों को यह सामान अब 70 फीसदी ज्यादा महंगा मिलेगा। चीन (China) से कच्चा माल न आने और यूक्रेन में छिड़ी जंग के चलते कापर और प्लास्टिक के कच्चे माल पीवीसी दाने की कीमत बढ़ गई है। अंडरग्राउंड वायरिंग (Underground Wiring) के प्रयोग में लाए जाने वाले दस फीट के पीवीसी पाइप (PVC Pipe) का दाम 80 से बढ़कर 135 रुपए पहुंच गया है। 90 मीटर तार का बंडल 1490 के बजाय अब 1900 रुपए में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें:एक बार फिर बढ़े सरिए के रेट, सीमेंट-ईंट ने भी बिगाड़ा बजट, हाथ से फिसलने लगी रेत
मॉडल, प्लास्टिक बोर्ड (Plastic Board) (जिसमें स्विच फिक्स होते हैं) की कीमत भी 20 फीसदी तक बढ़ गई है। इलेक्ट्रिशियन राकेश ठाकुर, धनदेव का कहना है कि वायरिंग का सामान महंगा हो गया है। पहले एक कमरे में पांच हजार रुपए में वायरिंग हो जाती थी। अब इसके लिए करीब दस हजार रुपए लग रहे हैं। डडौर के नीरज ठाकुर का कहना है कि घर का निर्माण कार्य जारी है। बैंक (Bank) से दस लाख रुपए का कर्ज लिया है। निर्माण सामग्री महंगी होने से पहले ही बजट डगमगा गया है। बिजली का सामान भी महंगा (Electrical Goods Expensive) हो गया है। अब और कर्ज लेना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मकान बनाना और महंगा हो गया है। पिछले दो महीने में सरिए के रेट ने करीब 2000 रुपए की वृद्धि के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। शिमला (Shimla) के ऊपरी क्षेत्रों में सरिए के दाम जीएसटी जोड़कर 8800 रुपए तक पहुंच गए हैं। सीमेंट के रेट भी 465 रुपए से लेकर 500 रुपए प्रति बैग हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:सरिया-एल्युमिनियम फॉयल के बाद अब पीवीसी, गत्ते और स्टील के रेट बढ़े
400 रुपए बढ़ गई पंखे की कीमत
कापर और प्लास्टिक दाना के दाम बढ़ने का असर पंखों की कीमत पर भी पड़ा है। एक कंपनी का साधारण पंखा (सीलिंग फैन) जहां 1000 रुपए में मिलता था। अब वह 1400 रुपए में मिल रहा है। टेबल फैन (Table Fan) भी 1000 के बजाय 1400 रुपए में मिल रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



