-
Advertisement
हिमाचल: ट्रैकिंग रूट से लापता हुआ था पर्यटक, कैंपिंग साइट में मिला सुरक्षित
मनाली। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के तहत हामटा पास की तरफ ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए विदेशी पर्यटक का पता चल गया है। पर्यटक एक कैंपिंग साइट पर ठहरा हुआ है और उससे संपर्क भी हो गया। ये दोनों पर्यटक 9 जून, 2022 को ट्रैकिंग पर निकले थे।
ये भी पढ़ें-हिमाचलः मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 20 थे सवार
दोनों पर्यटक इजराइल के रहने वाले हैं। दोनों पर्यटक युवान कोहन (24) और रेन (26) हामटा से छतड़ू की ओर निकले थे। वहीं, रविवार को युवान कोकसर पहुंच गया, लेकिन रेन लापता हो गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मनाली और लाहुल प्रशासन ने रेस्क्यू टीमें रवाना कर दी। मनाली के एक टीम चौपर से रवाना हुई। जबकि, लाहुल प्रशासन ने छतड़ू की ओर रेस्क्यू टीम भेजी। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पर्यटक से संपर्क हो गया है और वे सुरक्षित है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
Tags

