-
Advertisement
9 जुलाई को श्रीखंड रवाना होगी मां अम्बिका की छड़ी
आनी। निरमंड की आराध्या देवी माता अम्बिका की छड़ी यात्रा श्रीखंड महादेव के दर्शनों को इस वर्ष 9 जुलाई को रवाना होगी। श्रीखंड छड़ी यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष केशव शर्मा ने बताया कि छड़ी यात्रा की तैयारियों को लेकर निरमंड में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्णयानुसार कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों बाद इस वर्ष उतर भारत की सबसे रोमांचक,खतरनाक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा आयोजित की जा रही है। जिसके दर्शनों को निरमंड के जूना अखाड़े से हर वर्ष रवाना होने वाली अम्बिका माता की छड़ी 9 जुलाई को जयकारों के साथ रवाना होगी, जो 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी।छड़ी यात्रा के दौरान छड़ी के रवाना होने से लेकर वापिस पहुंचने तक निरमंड में यात्रियों के ठहरने और लंगर की व्यवस्था रहेगी। छड़ी के वापिस निरमंड पहुंचने पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस छड़ी यात्रा का पूरा प्रबंध निरमंड के जूना अखाड़े स्थित श्रीखंड छड़ी यात्रा सेवा समिति द्वारा किया जाएगा