-
Advertisement
महज 900 रुपए की उधारी, भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग
मध्यप्रदेश के खरनोग जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने केवल 900 रुपए उधारी ना चुकाने के लिए अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:Big Breaking: बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
जानकारी के अनुसार, जिला खरगोन के बागदरा गांव में 26 जून को सुखदेव नाम के शख्स का अपने जीजा राजाराम भील (42) के बीच मामूली विवाद हो गया। महज 900 रुपए की उधारी ना चुकाने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि सुखदेव ने घर के आंगन में से लकड़ी के खूंटे को उखाड़कर अपने जीजे के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद घटनास्थल पर राजाराम की मौत हो गई। जिसके बाद सुखदेव घटनास्थल से फरार हो गया था। वहीं, आज पुलिस ने आरोपी सुखदेव को गुलावड़ के चिखली के बीच के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का कहना है कि दो महीने पहले सोमाखड़ी में एक दुकान से उसने अपने जीजा को 900 रुपए के कपड़े दिलाए थे। इसके बाद अभी तक उसके जीजा ने उसे पैसे वापस नहीं लौटाए। जबकि, कुछ दिन पहले उसका जीजा नया मोटर साइकिल किस्तों पर खरीदकर ले आया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और इसके बाद उसने खूंटा उखाड़कर राजाराम के सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
