-
Advertisement
फैक्ट्री की छत पर क्यों लगे होते हैं पहिये, यहां जानें कारण
हमारी आंखों के सामने बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम देख रहे होते हैं। मगर ये कैसे होती हैं इसका हमें पता नहीं होता और ना ही हम जानने की कोशिश करते हैं। ये हमें किसी सीक्रेट से कम नहीं होते। आप कभी किसी फैक्टरी (Factory) या कल कारखाने के पास होकर गुजरे हों तो आपको शायद याद आए कि आपने उनपर स्टील के कुछ गुंबद के आकार के स्ट्रक्चर को घूमते हुए देखा होगा। यह स्ट्रक्चर (structure) लगातार घूमता रहता है और हम हैरान होते हैं कि ऐसा क्यों होता है। इसका भी एक कारण है।
यह भी पढ़ें:सस्ता सामान खरीदना हो तो भारत के इन चोर बाजारों में एक बार जरूर जाइए
ये स्ट्रक्चर यूं ही नहीं घूमता है। इसका मतलब होता है। वहीं, यह स्ट्रक्चर केवल फैक्ट्रियों में ही नहीं और जगह भी लगा होता है। ये गोल-गोल घूमने वाला स्ट्रक्चर फैक्टरी या कारखाने के अंदर जमा हुई गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए लगाया जाता है। या यूं कहें कि यह स्ट्रक्चर फैक्टरी के अंदर वातावरण को संतुलित करता है और कर्मचारियों को राहत प्रदान करने का काम करता है। इसको टर्बो वेंटिलेटर (Turbo ventilator) कहा जाता है।
इसके साथ आपको यह जानकर भी हैरानी होगी यह स्ट्रक्चर बिजली से नहीं चलता है बल्कि इसके अंदर गर्म हवा जमा होती रहती है। यह स्टेनलेस स्टील (Stainless steel) का बना होता है। इसके अंदर एक मशीन होती है और उसमें एक पंखा लगा रहता है। यह मशीन कारखाने के अंदर की केवल गर्म हवा ही बाहर नहीं निकालती बल्कि बदबू को भी बाहर निकाल देती है। प्रचंड गर्मी में यह मशीन कर्मचारियों (employees) को राहत प्रदान करती है।
