-
Advertisement
सस्ता सामान खरीदना हो तो भारत के इन चोर बाजारों में एक बार जरूर जाइए
Last Updated on July 16, 2022 by sintu kumar
दिन-प्रतिदिन महंगाई प्रचंड हो रही है। ऐसे में मनपसंद सामान खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। ऐसे में वही सामान उसे सस्ता मिल जाए जिसकी उसने ख्वाहिश रखी तो फिर क्या कहने। भारत में मशहूर पांच चोर बाजार ऐसे हैं जहां कम दाम पर हाई ब्रांडेड वस्तु आप खरीद सकते हैं। मगर आप खरीदोगे तो तभी जब आप उन बाजारों का पता हो। तो आइए आज आपको उन बाजारों के बारे में बताते हैं जहां चीजें सस्ती मिल जाती हैं। भारत में कई ऐसे चोर बाजार हैं, जहां इलेक्ट्रानिक वस्तुओं(Electronic goods) से लेकर कपड़े और अन्य सामान सस्ते दामों ( Cheap Prices)पर ही मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स अपनी ही बेटी के लिए यहां तैयार करते हैं लव हट्स
चांदनी चौक बाजार: ऐसा ही एक बाजार पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक बाजार(Chandni Chowk Market) है। यह बाजार बहुत ही ज्यादा मशहूर बाजार है। यहां कपड़े और हार्डवेयर का सामान सस्ते दामों पर मिल जाया करता है। इसका कारण यह होता है कि यहां मिलने वाला सामान या तो सैकेंड हैंड होता है या फिर थोड़ा सा डिफेक्टिव होता है।
सेतीगंज मेरठ बाजार: यह बाजार भी बहुत फेमस बाजार (Famous Bazaar)है। खासकर वाहन प्रेमियों के लिए यह बहुत मस्त जगह है। यहां पर सस्ती गाड़ियों से लेकर अन्य सामान सस्ते दामों पर मिल जाया करता है। यहां गाड़ियों का अन्य सामान भी आसानी से मिल जाया करता है।
मटन स्ट्रीट: यह बाजार मुंबई में है। यह बाजार मटन स्ट्रीट(Mutton Street) में स्थित है। यह बाजार 150 साल पुराना है। पहले इस बाजार को शोर बाजार कहा जाता था। लोगों का मानना है कि यह बाजार ब्रिटिश के समय में भी था। लोगों का माना है कि ब्रिटिश के समय में लोग शोर शब्द का सही उच्चारण नहीं कर पाते थे। बाद में धीरे-धीरे इस बाजार का नाम चोर बाजार पड़ गया। इस बाजार में कपड़े, लग्जरी सामान सस्ते दामों पर मिल जाता है।
बेंगलूरू की चिकपेट मार्केट: बेंगलूरू की चिकपेट मार्केट(Chickpet Market) भी मशहूर मार्केट है। यहां पर कई प्रकार का आकर्षक सामान उपलब्ध है। यहां पर सिल्क की साड़ियों से लेकर गहने तक खरीदे जा सकते हैं। यही कारण है कि इस बाजार में भी लोगों की भीड़ लगी रहती है।
चेन्नई की पुदुपेट मार्केट: चेन्नई की पुदुपेट मार्केट(Pudupet Market) भी काफी मशहूर मार्केट है। यह मार्केट ऑटोमोबाइल के लिए मशहूर है। यहां कारों के स्पेयर पार्ट तक खरीदे जा सकते हैं।