-
Advertisement
बड़े काम का होता है Toothpick के पीछे बना डिजाइन, ऐसे करें इस्तेमाल
हमारे आसपास बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो रोजाना टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। टूथपिक हमारे घरों में मौजूद एक बहुत ही कॉमन आइटम है। आमतौर पर टूथपिक का इस्तेमाल दांत से खाना निकालने के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसको अनोखे तरीके से इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इससे क्रिएटिव चीजें बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टूथपिक कैसे बनती है और इसके पीछे की तरफ की डिजाइन का क्या मतलब है।
यह भी पढ़ें- यहां बेटी से शादी कर सकता है पिता, गैर मर्द से हाथ नहीं मिला सकती महिलाएं
गौरतलब है कि ज्यादातर टूथपिक में एक ही तरह का बैक डिजाइन होता है। टूथपिक के पीछे बने इस डिजाइन के बहुत सारे फीचर्स होते हैं। टूथपिक को मुख्य तीन चीजों के साथ बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए बांस, लकड़ी और प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग बांस की टूथपिक इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। दरअसल, बांस की टूथपिक हल्की होती हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छी होती हैं।
बता दें कि हर एक टूथपिक के पीछे डिजाइन नहीं बना होता है। कुछ टूथपिक्स नॉर्मल होती हैं और दोनों साइड से प्वाइंटेड होती हैं। ऐसे में जिन टूथपिक्स के पीछे डिजाइन बना होता है उन्हें ग्रूव्ड टूथपिक्स या जापानी टूथपिक्स कहा जाता है। इन टूथपिक्स में खास तरह के डिजाइन बने होते हैं, जिनमें दो तरफ से सर्कल होते हैं। यहां से टूथपिक को आसानी से तोड़ा जा सकता है। इसे तोड़ने के बाद इसे टूथपिक को रखने के स्टैंड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी अगर कभी आपको टूथपिक को टेबल पर रखना पड़े तो इसमें कोई नुकसान नहीं होगा। स्टैंड पर टूथपिक रखने से टूथपुक पर कोई जर्म्स भी नहीं लगेंगे। इसके अलावा ना ही आपको बार-बार अलग टूथपिक निकालने की जरूरत पड़ेगी।

