-
Advertisement
प्रतिभा सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुंचे आनी के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, परसराम को मांगी टिकट
शिमला। कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं (Congress workers) ने परसराम को टिकट देने की मांग उठाई है। अपनी इसी मांग को लेकर गुरुवार को आनी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) से मिलने हॉलीलॉज पहुंचे और परसराम को टिकट देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से क्षेत्र में जितने वाले उम्मीदवार को टिकट देने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ता काफी भावुक भी हो गए और कहा कि आनी के लिए स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Late Virbhadra Singh) ने काफी कुछ दिया है। लोकसभा चुनावों में आनी की जनता ने सात हजार की लीड दिलाई थी। इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भी उम्मीदवार को जीता कर भेजेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के अन्य नेताओं का कोई भी जनाधार नहीं है। क्षेत्र की जनता भी उनके साथ नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ नहीं हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आनी से परसराम जितने वाले उम्मीदवार हैं और इनको टिकट दी जाए तो क्षेत्र की जनता बढ़ चढ़ कर इनका साथ देगी और जीताकर ही दम लेगी।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई बीजेपी, सीएम जयराम को दी ये सलाह
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और एक एक सीट महत्वपूर्ण है। आनी विधानसभा रामपुर से लगता है और इसे वह अपनी सीट मानते हैं, लेकिन पिछली बार ये सीट कांग्रेस किन्ही कारणों से हार गई थी, लेकिन इस बार प्रयास किया जाएगा कि कांग्रेस इस सीट पर जीत दर्ज करें। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आनी क्षेत्र से कांग्रेस के लोगों ने आज उनसे मुलाकात की और अपनी भावनाएं और विचार उनके सामने रखे हैं। उनकी बात सुनी गई है और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। टिकट आवंटन के समय इन बातों का ध्यान रखा जाएगा। वहीं परसराम का कहना है कि वे प्रतिभा सिंह से मिलने हॉली लॉज आए थे। अपने उनसे आनी विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चा की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



