-
Advertisement
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामला: पुलिस को मिली आरोपियों की मोबाइल चैट, हुए कई बड़े खुलासे
शिमला। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल मामले (Chandigarh University Video Viral Case) की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे ही नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए चार आरोपियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट (Forensic Report) आ चुकी है। इस रिपोर्ट में आरोपी फौजी संजीव सिंह (Accused Sanjeev Singh) और आरोपी छात्रा के बीच हुई लंबी-चौड़ी चैट (Mobile Chat) ने पुलिस की मुशिकलें बढ़ा दी हैं। इन दोनों की चैट और फोटो शेयरिंग का डाटा लगभग 8 हजार पन्नों का है। आरोपी संजीव के दोनों मोबाइल फोन का डाटा पुलिस ने निकाल लिया है। इसमें कई बातें इस केस से संबंधित हैं, जो आने वाले दिनों में पुलिस के लिए काफी मददगार साबित होंगी।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो वायरल मामला: हिमाचल के रंकज वर्मा को 18 दिन बाद मिली जमानत
वहीं पुलिस इस फोरेंसिक रिपोर्ट के अहम हिस्सों को केस की चार्जशीट में शामिल कर उसे कोर्ट (Court) में पेश करेगी। बता दें कि 18 सितंबर को दर्ज केस में पुलिस को 90 दिनों में चार्जशीट कोर्ट में पेश करनी है। अभी पुलिस के पास जांच के लिए काफी समय है। वहीं फोरेंसिक जांच से कई और नाम भी सामने आए हैं। जिनसे पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी और जरूरत पड़ने पर इन्हें कोर्ट में बतौर गवाह पेश करेगी। इस केस में सबसे अहम आरोपी फौजी संजीव सिंह को ही माना जा रहा है। वह मुख्य आरोपी है और उसकी छात्रा से लगातार चैट हो रही थी।
आरोपी ने छात्रा के परिजनों को भी भेजे थे अश्लील फोटो और वीडियो

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि संजीव सिंह ने आरोपी छात्रा के पिता और उसकी चाची को भी कुछ कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भेजी थी। ताकि वह छात्रा पर दबाव बना सके और उससे और वीडियो मंगवा सके। हालांकि इस पर पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। यदि आरोपी फौजी छात्रा के पिता और महिला रिश्तेदार के संपर्क में था तो वह दोनों भी केस में गवाह बनाए जा सकते हैं।
हिमाचल के दोनों युवकों मिल चुकी है जमानत
इस मामले में हिमाचल के शिमला (Shimla) से गिरफ्तार किए युवक रंकज वर्मा ने अपनी फोटो का दुरुपयोग होने और केस में उसे बेवजह फंसाए जाने के आरोप लगाए थे। रंकज ने बताया था कि उसकी फोटो ट्रैवल एजेंसी की साइट पर है और वहीं से उसकी फोटो को लेकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया। उसका इस वायरल वीडियो (Video Viral) से कोई लेना देना नहीं। वहीं जांच में यह भी पता चला है कि हिमाचल के दूसरे युवक सन्नी की छात्रा से दोस्ती थी, लेकिन यह दोस्ती उसकी कॉलेज के दिनों में थी। लड़की शिमला स्थित उसकी बेकरी में आया करती थी। उसी दौरान उसकी उस छात्रा से जान पहचान हुई थी। लेकिन पिछले एक से डेढ साल पहले उसके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों की दोस्ती टूट चुकी थी। मामले में हिमाचल के दोनों युवकों को जमानत मिल चुकी है।


