-
Advertisement
कृपाल परमार ने बीजेपी की सूची जारी होने से पहले लिया नॉमिनेशन फॉर्म, सियासी गलियारों में मची हलचल
रविन्द्र चौधरी, फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। आज यानी सोमवार से चुनाव के लिए नामांकन भरने (Filing Nominations) व फार्म लेने का समय शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इसी बीच बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी व बीजेपी (BJP) से टिकट के प्रबल दावेदार कृपाल परमार (Kripal Parmar) ने आज एसडीएम कार्यालय (SDM Office) जाकर नामांकन फार्म (Nominations Form) ले लिया है। उनके इस तरह से नॉमिनेशन फार्म लेने से हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसका एक कारण बीजेपी द्वारा अभी टिकटों की सूची जारी नहीं करना है। आज बीजेपी की दिल्ली (Delhi) में टिकटों को लेकर बैठक चल रही है, ऐसे में कृपाल परमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां पर उन्होंने नोमिनेशन फार्म लिया। जिससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
यह भी पढ़ें:बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार के खिलाफ फिर से लगे पोस्टर
हालांकि कृपाल परमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमने अच्छा शुभ मुहूर्त देख कर नॉमिनेशन पत्र लिया है, बाकी करवाई चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी रिवाज बदलेगी और प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। कृपाल परमार ने कहा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने विकास मे कोई कमी नही छोड़ी है। बीजेपी के कार्यकाल में फतेहपुर (Fatehpur) विधानसभा का अथाह विकास इस का उदाहरण है। वहीं बीती रात को फतेहपुर में अपने विरोध में लगे पोस्टर पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने कहा कि जिन्होंने यह पोस्टर लगाए हैं, उनका में धन्यवाद करता हुं। क्योंकि वो खुद ही मेरा प्रचार प्रसार करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे 41 साल के राजनीतिक जीवन में मेरे दुश्मनों को भी मेरे खिलाफ बोलने को कुछ नही मिला। यह बार बार मेरे पोस्टर लगाते हैं मैं उनका स्वागत करता हूं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
