-
Advertisement
उधार नहीं चुका पाया तो बाइक से बांध दो किमी सड़क पर घसीटा युवक
ओडिशा के कटक में उधार ना चुका पाने के चलते युवक के साथ खौफनाक कृत्य को अंजाम दिया गया। 1500 रुपए के पीछे युवक की पहले पिटाई की गई फिर उसे बांधकर सड़क पर 2 किलोमीटर तक बाइक पर घसीटा गया। हालांकि मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चिंता की बात यह है कि लोग उसका वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
यह भी पढ़ें- viral video:जब हाथी ने चटकारे लेकर खाए गोल गप्पे तो देखते रह गए लोग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित को भरी सड़क पर 2 किलोमीटर तक घसीटा गया। कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया कि हमें इस घटना की सूचना रात में 11 बजे के आसपास मिली। इसके बाद हमारी टीम मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित जगन्नाथ बेहरा आरोपियों को जानता था, और उसने आरोपियों से 1500 रुपये उधार लिए थे, लेकिन वह समय से पैसा वापस नहीं कर सका। इससे नाराज आरोपियों ने उसे स्कूटर से बांध दिया और सड़क पर घसीटा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो आरोपी पीड़ित शख्स के दोस्त हैं। युवक के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने की घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष है।

