-
Advertisement
जोधपुर में क्रूर डाक्टर कुत्ते को गाड़ी से बांध कर पांच किलोमीटर तक घसीटता रहा
Last Updated on September 19, 2022 by sintu kumar
डॉक्टर (Doctor) को वैसे तो भगवान (God) का दर्जा दिया गया है। मगर जब एक डॉक्टर ही क्रूरता की सारी हदें पार कर दे तो उसे क्या कहा जाएगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया जोधपुर (Jodhpur) में। यहां एक डॉक्टर ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। रविवार को उनके घर गली (Street) में घूमने वाला कुत्ता घुस गया। इस कारण डॉक्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने उस कुत्ते को अपनी कार से बांध डाला और पांच किलोमीटर (5 Kilometer) तक घसीटता हुआ ले गया। इस कारण कुत्ता गंभीर रूप से जख्मी भी हो गया। उसके पैर में चोट आ गई और उसकी चमड़ी तक फट गई।
यह भी पढ़ें- 60 साल का उम्रदराज शख्स बिना सहारे झटके से चढ़ गया 48 मंजिला बिल्डिंग
हालांकि ऐसी क्रूरतापूर्ण हरकत (Cruel Act) करते हुए रास्ते में आने वाले लोगों ने उसे ऐसा करने पर रोका भी मगर वह नहीं माना और कुत्ते को घसीटता हुआ ले गया। लोगों ने बताया कि इस डॉक्टर का नाम डॉ रजनीश गालवा (Dr Rajnish Galva) है। हमें उन्हें ऐसा करने से बहुत रोका मगर वह कुत्ते (Dog) को गाड़ी से बांध कर भगाता ही रहा। बाद में राहगीरों ने कार के पीछे बाइक (Bike) दौड़ाई और उसे घेर लिया तब जाकर वह रुका। ऐसा होने पर उक्त डॉक्टर लोगों से बहस करने पर भी उतर आया। आनन-फानन में एक राहगीर ने डॉग होम फाउंडेशन (Dog home foundation) के वर्करों को इसकी सूचना दे दी। जब डॉग फाउंडेशन के मेंबर आए तो उक्त डॉक्टर उनसे भी उलझ गया। जब फाउंडेशन के लोगों ने घायल कुत्ते के इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाई तो डॉक्टर ने हंगामा कर दिया। उसने शास्त्री नगर थाने में फोन कर दिया। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फाउंडेशन के सदस्य कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने भी एंबुलेंस को रोक कर रखा।
इसके बाद दिल्ली से मेनका गांधी ने एसएचओ जोगिंद्र सिंह (SHO Joginder Singh) को फोन किया तो तब जाकर एंबुलेंस (Ambulance) को छोड़ा। फाउंडेशन के सदस्य हितेश (Hitesh) ने बताया कि हमने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। थाना इंचार्ज ने कहा कि अपर्णा बिस्सा ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि उक्त डॉक्टर जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन है। वह शहर की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में रहते हैं। उसके खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी डॉ रजनीश ने कहा कुत्ता घर में अक्सर घुस जाता हैए घर के बाहर भौंकता है। मेरी बेटी को भी काट लिया। इसलिए निगम के बाड़े में छोड़ने जा रहा था। अंदर बैठाता तो काटने का डर था। हालांकि डॉक्टर ने अपनी बेटी के इलाज की जो पर्ची उपलब्ध करवाई वह शाम की है जबकि कुत्ते को वह दोपहर 1 बजे के आसपास घसीटते हुए ले जा रहे थे। इस पर डॉक्टर का कहना है कि उन्हें घर जाने पर बेटी को कुत्ते के काटने की जानकारी मिली।