-
Advertisement
राजीव शुक्ला कल ऑनलाइन बैठक में लेंगे सभी 68 उम्मीदवारों से फीडबैक
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan sabha Election) के मतदान के बाद अब फीडबैक (Feedback) लेने का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस हाईकमान कल यानी मंगलवार को सभी 68 उम्मीदवारों से फीडबैक लेगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) कल ऑनलाइन जूम मीटिंग में सभी उम्मीदवारों से एक-एक करके चुनाव का फीडबैक लेंगे। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इसी बैठक में हिमाचल चुनाव नतीजे के पूर्व की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ईवीएम की सुरक्षा को कांग्रेस ने गाड़े थे तंबू, अब बीजेपी उखाड़ने की कर रही तैयारी
उन्होंने बताया कि यह बैठक कल सुबह साढ़े 11 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ सह प्रभारी तेजेंदर बिट्टू और छत्तीसगढ़ के विनोद वर्मा भी शामिल रहेंगे। बैठक में राजीव शुक्ला सभी नेताओं को ईवीएम (EVM) की सुरक्षा और स्ट्रॉन्ग रूम (Strong Room) की निगरानी के लिए जरूरी टिप्स भी देंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल में बीजेपी सरकार के खिलाफ जन आक्रोश है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर है। इससे साफ संकेत है कि हिमाचल में कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटों के बहुमत से सरकार बना रही है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से चुनाव परिणाम के दिन तक मुस्तैदी से काम करने की अपील की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
