-
Advertisement
हिमाचल में किसे मिलेगी झंडी, तय करना हुआ मुश्किल, मचा घमासान
शिमला। हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के सीएम और मुकेश के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद अब मंत्री पद हासिल करने को लेकर जोर आजमइश शुरू हो गई है। कई नेता झंडी की हसरत को पूरा करने के लिए अपनी अपनी गोटियां सेट करना शुरू कर दी हैं। मंत्री की कुर्सी (Minister Post) हासिल करने में सुक्खू और प्रतिभा गुट सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि नई सरकार के लिए मंत्री की कुर्सी पर किसे बैठाया जाए, इसका फैसला करना इतना आसान नहीं होगा। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि प्रदेश में कांग्रेस के 40 विधायक (40 MLA) जीत कर आए हैं। जबकि कैबिनेट (Cabinet) में 12 ही नेता शामिल होंगे। ऐसे में सीएम और डिप्टी सीएम के बाद अब यह पद और भी कम हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:मंत्रिमंडल बनते ही ओपीएस पर लिया जाएगा फैसला: सीएम सुखविंदर सुक्खू
वहीं मंत्री पद की इच्छा रखने वालों पर एक नजर दौड़ाई जाए तो यह लिस्ट काफी लंबी लग रही है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम धनीराम शांडिल उसके बाद चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, सुधीर शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, विनय कुमार, इंद्र दत्त लखनपाल, राजेंद्र राणाए, रोहित ठाकुर, राजेश धर्माणी, नंदलाल, सुंदर ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानियाए, भवानी पठानिया, विक्रमादित्य सिंह व कुलदीप सिंह राठौर का नाम शामिल है। सरकार (Govt) में सीएम को मिलाकर कुल 12 लोग कैबिनेट में होते हैं। इसके अलावा एक विधानसभा अध्यक्ष व एक विधानसभा उपाध्यक्ष का पद है। यानी कुल मिलाकर 14 लोग ही एडजस्ट हो सकते हैं। ऐसे में केंद्र नेतृत्व के लिए कैबिनेट पर फैसला करना काफी कठिन कार्य होगा। इसके अलावा हारे हुए प्रमुख नेताओं को भी निगमों व बोर्डों में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पद का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


