-
Advertisement
हिमाचल में यहां रेहड़ी-फड़ी और दुकानों के बाहर सामान सजाने वालों पर गिरेगी गाज
मंडी। नगर निगम मंडी (Mandi Municipal Corporation) में अब अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों की खैर नहीं। ऐसे रेहड़ी फड़ी (Street Vendors) लगाने वालों और दुकानों के बाहर सामान सजाने वालों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। शहर में नगर निगम के द्वारा अनाधिकृत रेहड़ी फहड़ी वालों और अपनी दुकानों के बाहर पैदल रास्ते में सामान सजाने वालों को माइक (Mike) के माध्यम से सूचना दी जा रही है। इसके बाद निगम ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी और ऐसे दुकानदारों के सामान को भी निगम द्वारा जब्त कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के इस बीजेपी विधायक को उम्मीद, वर्तमान सरकार नहीं करेगी मंडी की अनदेखी
नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि फिलहाल नगर निगम के कर्मचारी शहर में माइक लेकर दुकानों (Shops) से बाहर सामान न रखने व अनाधिकृत जगह पर रेहड़ियां न लगाने की अपील कर रहे हैं, अगर उसके बावजूद भी लोग नहीं मानते हैं तो फिर नगर निगम ऐसे रेहड़ी धारकों का सामान जब्त कर सख्त कार्रवाई (Strict Action) करेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। राणा ने बताया कि शहर के प्रबुद्ध लोगों की शिकायतों के चलते अब वाले समय में ऐसे दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम मंडी के कर्मचारियों ने शहर के चौहट्टा, सेरी मंच, आईटीआई पुल में माइक के माध्यम से आगाह कर दिया है और फुटपाथों व अनधिकृत जगहों पर अपना सामान सजाए लोगों को आदेशों का पालन करने का आग्रह किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


