-
Advertisement
किन्नौर में दर्दनाक हादसा, एक की गई जान, दूसरा गंभीर घायल
यह भी पढ़ें:पांवटा में स्कूटी सवार की गई जान, मंडी में पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी; पांच घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो लोग एक कार (Car) में सवार होकर पूह से आकपा की ओर आ रहे थे। लेकिन जैसे ही गाड़ी भगत नाले के पास पहुंची तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एनएच से नीचे लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर सतलुज नदी (Sutlej River) के किनारे जा पहुंची। हादसे में घायल अनूप नेगी ने इसकी सूचना पुलिस थाना पूह को दी। सूचना मिलते ही एएसआई खमेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक राज बहादुर नेगी 44 वर्षीय गांव आकपा, जिला किन्नौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनूप नेगी (34) निवासी गांव आकपा जिला किन्नौर घायल हुए हैं। घायल अनूप नेगी का रिकांगपिओ अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


