-
Advertisement
ऑनलाइन फ्रॉडः इंश्योरेंस ऑफर के चक्कर में ऐप डाउनलोड की और खाते से निकल गए 85 हजार
सोलन। हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी का मामले सामने आते रहे हैं। लोग शातिरों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवाते रहे हैं। बद्दी शहर में एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस के नाम पर 85 हजार की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बद्दी थाना में मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- बुलडोजर एक्शन के दौरान जिंदा जल गई मां-बेटी, गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित किसी ने नही सुनी
जावेद अहमद निवासी कैलाश बिहार बद्दी ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनवाया है। पिछले दिनों एक नंबर से युवती का फोन आया। उस युवती ने खुद को स्टेट बैंक कर्मी बताया और उसे क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने की बात ही। साथ ही इंश्योरेंस ऑफर के बारे में भी बताया। युवती ने बताया कि आपके कार्ड पर 1.45 लाख रुपये इंश्योरेंस ऑफर है, जिसे लेने के लिए ऐप डाउनलोड करनी होगी। जावेद ने इंश्योरेंस ऑफर के चक्कर में ऐप डाउनलोड की। ऐप डाउनलोड करके जैसे ही कार्ड डिटेल ऐप में डाली तो खाते से सीधे 85,787 रुपये निकल गए। इसके बाद फोन बंद हो गया। बद्दी पुलिस के अनुसार व्यक्ति से ठगी की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

