-
Advertisement
कर्जदार पति ने पैसों का यूं किया इंतजाम, पत्नी का इंश्योरेंस करवा मारी गोली
Last Updated on August 7, 2022 by Vishal Rana
पति-पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र और विश्वसनीय माना जाता है। हालांकि, बहुत बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मिंदा कर देती हैं। हाल ही मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से पति-पत्नी के बीच का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। राजगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी के इंश्योरेंस क्लेम के पैसे हथियाने के लिए उसकी हत्या (Murder) कर दी।
यह भी पढ़ें:दुनिया का इकलौता देश, जहां पति-पत्नी को Divorce लेने की इजाजत नहीं
बताया जा रहा है कि बद्री प्रसाद मीणा नाम का व्यक्ति कर्जे के नीचे दबा था। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने इंटरनेट का सहारा लिया। उसने कर्ज चुकाने के रास्ते खोजने के लिए इंटरनेट (Internet) पर बहुत सारी वीडियो देखीं। इसी बीच उसने अपनी पत्नी पूजा का इंश्योरेंस करवाया और फिर पैसे हासिल करने के लिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बद्री प्रसाद ने 26 जुलाई को रात करीब 9 बजे पूजा को गोली मार दी थी। जिसके बाद इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। बद्रीप्रसाद शुरुआत में पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसने पूजा की हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को बद्रीप्रसाद पर शक हुआ तो उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बद्रीप्रादस समेत एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page