-
Advertisement
एक लाख की स्कूटी के लिए हिमाचल के VIP नंबर की बोली पहुंची एक करोड़ के पार
शिमला। लोग अपना शौक पूरा करने के लिए वो काम भी कर जाते हैं, जिसे आम इंसान करने से पहले सौ बार सोचता है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) से सामने आया है। यहां एक स्कूटी के हिमाचल के वीआईपी नंबर (VIP Number) के लिए एक करोड़ से भी अधिक की बोली (Bid) लग चुकी है। अभी भी यह बोली चल रही है। यह बोली कहां पर खत्म होगी अभी तक कहा नहीं जा सकता।
यह भी पढ़े:डीडी हिमाचल की 24 सेवा शुरू,अनुराग बोले- दुनिया तक पहुंचे हिमाचल की संस्कृति
मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट (Website of Ministry of Transport and Highways, Govt of India) पर स्कूटी के वीआईपी नंबर की बोली शुरू हुई है। जिस वीआईपी नंबर के लिए यह बोली लग रही है वह नंबर एचपी-99-9999 है। हैरान कर देने वाली बात यह है इस नंबर की बोली अब तक एक करोड़ 11 हजार रुपए पहुंच गई है। हालंाकि अभी तक यह खत्म नहीं हुई है और ना ही अभी बिड फाइनल हुई है। ऐसे में इस वीआईपी नंबर की बोली और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों (Transport Department Officials) की मानें तो बिड फाइनल होने के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि कितने रुपए में नंबर खरीदा गया है। जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, उसकी बोली अभी चल रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम 5 बजे बिड फाइनल होगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर में यह नंबर कितने रुपए में बिका है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

