-
Advertisement
अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट-चारधाम यात्रा शुरू
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम (Gangotri-Yamunotri Dham) के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा शुरू (Char Dham Yatra) हो गई है। कपाट खुलने के साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना व हवन की रस्म अदा की गई। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12: 35 बजे खुले गए तथा यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:41 बजे खोले गए। गंगोत्री धाम की पूजा में सीएम पुष्कर सिंह (CM Pushkar Singh) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कीओर से संकल्प लिया। जबकि यमुनोत्री धाम में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार शामिल हुई। पहले दिन गंगोत्री धाम में करीब 8 हजार और यमुनोत्री धाम में करीब 5 हजार श्रद्धालुओंने दर्शन किए। उधर, 25 को केदारनाथ और 27 को बद्री विशाल के दर्शन शुरू होंगे।
Char Dham Yatra to commence today with the opening of portals of Gangotri and Yamunotri on #AkshayaTritiya. pic.twitter.com/AWOi67VWjg
— Akashvani News Uttarakhand 🇮🇳 (@airnews_ddn) April 22, 2023
श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखने का निर्णय वापस
शनिवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। चारों धामों (Badrinath, Kedarnath) बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं (Devotees) की संख्या सीमित रखने के निर्णय को वापस ले लिया गया है। जबकि, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ही आफलाइन का विकल्प भी रखा गया है। प्रदेश की आर्थिकी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण चारधाम यात्रा को लेकर सरकार फरवरी से ही तैयारियों में जुट गई थी।
यह भी पढ़े:प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ आया आदिपुरुष का नया पोस्टर-वीडियो भी है कमाल का
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



