-
Advertisement
ग्राम्फू में फंसे 30 स्टूडेंट्स को किया रेस्क्यू, मंडी-लाहुल में कल स्कूल बंद
शिमला। हिमाचल प्रदेश ग्राम्फू (Gramphu) में फंसे 30 स्टूडेंट्स को रेस्क्यू (Students Rescued) कर लिया गया है। ये विद्यार्थी मनाली से स्पीति (Manali to Spiti) जा रहे थे। ग्राम्फू और धर्रा के बीच आई बाढ़ में इस स्टूडेंट्स की गाड़ियां फंस गई थीं, जिन्हें पुलिस, होम गार्ड और सीमा सड़क संगठन के जवानों ने रविवार को रेस्क्यू कर लिया।
जिला प्रशासन को शनिवार शाम को सूचित किया गया था कि यह समूह लाहुल (Lahaul) उपमंडल में ग्राम्फू और छोटा धर्रा के बीच फंसा हुआ है। वे दो गाड़ियों में सवार थे। यहां राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के एक बुलेटिन में कहा गया है कि बचाव अभियान के लिए पुलिस, होम गार्ड और सीमा सड़क संगठन (BRO) कर्मियों की एक बचाव टीम तैनात की गई थी। इसमें कहा गया था कि ग्राम्फू और धर्रा के बीच विभिन्न स्थानों पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से एनएच 505 (सुमदो काजा-ग्राम्फू) अवरुद्ध हो गया है।
यह भी पढ़े:हिमाचल में बारिश का कोहरामः नदी- नाले उफान पर, 736 सड़कें अवरुद्ध, पांच की गई जान
मंडी और लाहुल-स्पीति में कल स्कूल बंद
भारी बारिश और ब्यास नदी में आई बाढ़ को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद (Schools Closed in Mandi) करने के आदेश दिए गए हैं। कुल्लू में भी रविवार को ब्यास नदी का भयंकर रूप नजर आया। कुल्लू बस स्टैंड पर पर भारी बारिश में जलमग्न दिखा। मंडी में पंडोह बांध (Pandoh Dam) के सभी गेट खोलने से शहर में बाढ़ की स्थिति आ आई है। उधर, कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर भारी बारिश के कारण कोटी और सनवारा रेलवे स्टेशनों के बीच सुरंग नंबर 10 पर रेलवे ट्रैक बंद हो गया। इसके चलते कालका से शिमला तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन का परिचालन आज बंद रहेगा।

