-
Advertisement
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दरकी पहाड़ी, वन-वे हुआ ट्रैफिक
Last Updated on June 23, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर उपमंडल में निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन (Kiratpur Nerchowk Four lane) पर टनल नंबर-5 के मुहाने पर शुक्रवार देर रात पहाड़ी दरकने (Landslide) से मलबा सड़क पर आ गया और ट्रैफिक वन-वे हो गया है। भारी बारिश ने डैहर क्षेत्र में नाले में बाढ़ ला दी। पानी एक घर में घुस गया और अंदर रखा सामान भी खराब हो गया। खेतों में भी पानी घुस गया।
हमीरपुर (Hamirpur) और नाहन में भी सुबह जोरदार बारिश हुई। प्रदेश में शनिवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार और सोमवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला (Shimla) सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है।
झील में बदली नदी
लाहुल (Lahoul) के जाहलमा नाले का जलस्तर बढ़ने से जोबरंग गांव से नीचे नदी झील में तब्दील हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। केलांग-उदयपुर मार्ग वीरवार को रांगवे नाला में पानी का जलस्तर बढ़ने से यह करीब 10 घंटे यातायात के लिए बंद रहा। गुरुवार देर शाम सीमा सड़क संगठन (BRO) ने नाला बहाली का काम रोक दिया था। शुक्रवार सुबह बीआरओ ने दो मशीनें सड़क बहाली में लगाईं। शुक्रवार सुबह 6:34 बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया।
यह भी पढ़े:रखरखाव के लिए हफ्ते में 2 दिन 2 घंटे बंद रहेगी अटल टनल