-
Advertisement

किसी बाइक शोरूम से कम नहीं है धोनी का घर, वेंकटेश प्रसाद रह गए हैरान
रांची। बाइक के शौकीन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Former Indian Captain Mahendra Singh Dhoni) का यहां स्थित घर किसी शोरूम (Showroom) से कम नहीं है। हालांकि, यह बात सभी जानते हैं, लेकिन खुद अपनी आंखों से यह सब देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) भी हैरान रह गए। उन्होंने ट्विटर पर धेनी को टैग कर यह वीडियो शेयर किया है।
वेंकटेश प्रसाद हाल ही में अपने साथी और पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के साथ धोनी से मिलने उनके घर रांची (Ranchi) गए थे। इस दौरान उन्होंने धोनी का गैराज भी देखा और इसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रसाद और जोशी को धोनी के गैराज में बाइक का विशाल संग्रह देखकर हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो में प्रसाद कहते हैं कि यह एक बाइक शोरूम भी हो सकता है।
One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 17, 2023
पागलपन भरा जुनून
ट्विटर पर धोनी को टैग करते हुए, प्रसाद ने लिखा, “मैंने किसी व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। महेंद्र सिंह धोनी का यह गजब का (बाइक) कलेक्शन (Bike Collection) है और वह खुद गजब के व्यक्ति हैं। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनकी बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है।” उनके रांची स्थित घर में। उस व्यक्ति और उसके जुनून से मैं अभिभूत हूं।”
धोनी का अपना स्पेस
वेंकटेश प्रसाद ने जो वीडियो शेयर (Viral Video) किया है, उसे धोनी की पत्नी साक्षी ने रिकॉर्ड किया है और वह उनसे पूछती हैं, “माही क्यों?” धोनी, एक आम पति की तरह, जवाब देते हैं, “क्योंकि घर के अंदर पहले ही आपने हर जगह पर कब्जा जमा लिया। मुझे अपना कुछ चाहिए था। यही एकमात्र चीज है जिसकी आपने अनुमति दी थी। वह भी आप बैडमिंटन कोर्ट के बाद चाहती थीं। मैंने कहा नहीं, यह बैडमिंटन कोर्ट से पहले होगा।” धोनी के जवाब से साक्षी खिलखिलाकर हंसने लगती हैं और प्रसाद और जोशी दोनों आश्चर्यचकित होकर इधर-उधर देखते रहते हैं और कहते हैं, “ऐसा कुछ करने के लिए किसी में बहुत जुनून होना चाहिए। जब तक कोई पागल न हो, तब तक ऐसा नहीं हो सकता”। इस वीडियो में धोनी की एसयूवी, विंटेज और सुपरबाइक्स के विशाल संग्रह के अलावा उनके एक दोस्त को भी देखा जा सकता है, जो धोनी के महान क्रिकेटर बनने से पहले ही उनके अच्छे दोस्त बन गए थे।