-
Advertisement
ॐ नमः शिवाय कहते ही होने लगा कुछ ऐसा,Video देख पता चलेगा चमत्कार
Viral Video : इंटरनेट की इस दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं। हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। इसी बीच अब एक ऐसे वीडियो (Video) ने सबका ध्यान अपनी और खींचा है जो किसी महादेव मंदिर का है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद शिवलिंग (Shivling) के पास जो कुछ होता दिख रहा है उसे लोग किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं बता रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि महादेव के मंदिर में कुछ लोग फर्श पर बैठे हुए हैं लगातार ओम नमः शिवाय का जाप कर रहे हैं, लेकिन तभी मंदिर के भीतर कुछ ऐसा होता है, जिसे शिवभक्त (Devotees of Shiva) भी देखकर चौंक गए और कह रहे हैं कि ये बडा चमत्कार ही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिवलिंग के पास ही जमीन में एक त्रिशूल गड़ा हुआ है। वहीं, शिवभक्त जैसे ही ओम नमः शिवाय (Om Namah Shivay) का जाप करते हैं, त्रिशूल अपने आप हिलने (Trident Starts Moving) लगता है। त्रिशूल खुद से ही हिल रहा है और ऐसा एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार होता है। हालांकि, हिमाचल अभी अभी इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाकाल के साक्षात दर्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ankit.ay924 नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा, आज जबरदी में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर (Mahadev Temple in Jabardi) में महाकाल के साक्षात दर्शन हो गए।
-पंकज शर्मा

