-
Advertisement
गोलगप्पे वाले ने ठेले पर लिखवा दी गजब की शायरी, ‘दीपक’ को ढूंढने लगी पब्लिक
Viral Sharyri: गोलगप्पे भला किसे पसंद नहीं …..नाम सुनते ही हर किसी के मुंह से पानी आ जाता है। गोलगप्पे को हमारे देश के प्रांतों में अलग- अलग नामों से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों गोलगप्पे यानी पानीपुरी से जुड़ी एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। एक पानीपुरी वाले ने अपने ठेले पर एक ऐसी शायरी लिखवाई है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जनता इस पोस्ट पर दीपक नाम के दोस्तों को टैग करने में जुट गई। आप भी इस शायरी को पढ़ने के बाद अपने ग्रुप के दीपक को जरूर याद करेंगे… पहले येशायरी पढ़ें

इंस्टाग्राम हैंडल @being.relateble से पोस्ट की गई इस वायरल तस्वीर में सबसे पहले आपकी नजर अंग्रेजी में लिखे ‘पानीपुरी’, ‘आलू टिक्की’ पर पड़ेगी। इसके बाद बड़ी ही जोरदार शायरी लिखा है, जो कुछ इस प्रकार है- लगाकर दिल में आग तुमने ये खेल खेला है। कोई पूछे तो बता देना कि ये दीपक का ठेला है। और हां, इसके साथ ही नीचे बढ़े अक्षरों में लिखा है – टिक्की मटर खस्ता। इस पोस्ट को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही, मौज भरे कमेंट कर रहे हैं।

