-
Advertisement
शिमला से प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश सरकार पर बोला हमला, बीजेपी के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां सुरक्षित नहीं
हिमाचल पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भगवान महाकाल की नगरी (12-Year-old Girl in Ujjain) उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुए दुराचार पर मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) पर जबरदस्त हमला बोला है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं हैं। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती।
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी।
ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 28, 2023
बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि भगवान महाकाल (Mahakal) की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा। याद रहे कि प्रियंका गांधी इन दिनों अपनी मां (Sonia Gandhi) सोनिया गांधी के साथ (Shimla) शिमला स्थित छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी हुई हैं।