-
Advertisement
अटल टनल की पट्टिका को लेकर बवाल बीजेपी प्रवक्ता बोले- वेस्ट ऑफ मनी
Last Updated on October 6, 2023 by Soumitra Roy
अटल टनल पर आधारशिला पट्टिका स्थापित करने के हिमाचल सरकार के प्रस्ताव का बीजेपी ने विरोध किया है। पार्टी प्रवक्ता और विधायक बलबीर वर्मा ने शुक्रवार को यहां मीडिया से चर्चा में कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने अटल टनल का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया था। अब इतने अरसे बाद कांग्रेस सरकार आधारशिला पट्टिका को बदलने की बात कर रही है। यह नई परंपरा गलत है। यह जनता की भावनाओं के विरुद्ध है। बलबीर वर्मा ने सवाल किया कि 5 साल के शासन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जो पट्टिका लगाएंगे, उन्हें हम अपनी सरकार में बदल दें। क्या हम नई पट्टिका लगाएंगे? ऐसा नहीं होना चाहिए। जनता के पैसे का सदुपयोग करना चाहिए, न कि दुरुपयोग।