-
Advertisement
Satpal Raizada: अनुराग खुद तो बन गए लेफ्टिनेंट, बच्चों को बना दिया अग्निवीर- देखें वीडियो
Lok Sabha Election 2024: ऊना। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा (Satpal Raizada) ने रविवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के धुसाड़ा में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि बीजेपी ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर खुद तो लेफ्टिनेंट बन गए लेकिन युवाओं को अग्निवीर (Agniveer) बनाकर उनका भविष्य खराब कर दिया। उन्होंने अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को रावण की संज्ञा देते हुए जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी भगवा वस्त्र धारण करके जनता के हितों से खिलवाड़ ना करें इसके लिए सभी को सचेत रहना पड़ेगा।

रायजादा ने फिर आपदा को याद कर घेरी BJP
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला तेज करते हुए रायजादा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विकास में अनुराग ठाकुर का कोई भी योगदान नहीं है। यहां तक कि जब आपदा आई तब अनुराग ठाकुर हिमाचल में पहुंचे ही नहीं। अनुराग ठाकुर जनता को गुमराह करते रहे कि हिमाचल पीएम नरेंद्र मोदी का दूसरा घर है लेकिन जब यह घर उजड़ रहा था तो मोदी ने इस घर में रहने वाले लोगों की मदद के लिए क्या किया, बीजेपी यह भी नहीं बता पा रही। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस (Congress) ने पिछले 14 महीने में युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को भी नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश के अनाथ बच्चों का पालन पोषण से लेकर उनकी पढ़ाई तक का खर्चा प्रदेश सरकार ने उठाकर एक नया इतिहास रचा है। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए देने के साथ-साथ दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार ने 10 में से 5 गारंटी पूरी करके जनता के विश्वास को जीता है।

