-
Advertisement
डेंगू का कहर: सिरमौर की महिला की हरियाणा के मुलाना अस्पताल में मौत
नाहन। सिरमौर जिले की एक महिला की हरियाणा के मुलाना अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू से मौत (Dengue) हो गई। मृतक की पहचान रितु (37) पत्नी नरेंद्र शर्मा उर्फ लक्की निवासी वार्ड नंबर चार, तारूवाला (पांवटा साहिब) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रितु को 10 अक्तूबर को फीवर और गंभीर रूप से बीमार होने पर परिजन देहरादून अस्पताल (Dehradun Hospital) ले गए। यहां पर महिला का एलाइजा टैस्ट किया गया, जिसमें वह डेंगू पॉजीटिव (Positive) पाई गई। यहां पर हालत खराब होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रितु को किसी और बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन उसे हरियाणा के मुलाना अस्पताल ले गए। यहां पर 11 अक्तूबर की रात को रितु ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े:सिरमौर में डेंगू से 26 साल के युवक की मौत, जिले में 530 से ज्यादा केस
डेंगू से दूसरी मौत
बता दें कि 11 अक्तूबर को ही पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के पुरूवाला निवासी 26 वर्षीय युवक की भी डेंगू से मौत हो चुकी है। डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों और मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हैरानी की बात है कि उपचार और जागरूकता के बाद भी डेंगू के मामले थम नहीं रहे है। इस समय जिले में डेंगू का आंकड़ा 560 पहुंच चुका है। वहीं स्क्रब टायफस के मामले भी 200 के पार हो चुके है। बीएमओ राजपुर डॉ केएल भगत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
