-
Advertisement
शिकुंला में बर्फबारी के बीच फंसे 9 मजदूर रेस्क्यू, बर्फ की चांदी से सजा जलोड़ी माता मंदिर
कुल्लू/चंबा। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह जोरदार बारिश (Heavy Rainfall) हुई है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। बदलते मौसम के साथ ठंड में भी इजाफा हो रहा है। उंची पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी (Fresh Snowfall) हुई है। वहीं बात करें कुल्लू जिला के जलोड़ी की तो यहां रविवार के दिन सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। नवरात्र (Navratri) के पहले दिन पूरे प्रदेश में मंदिर (Temple) लाइटों, फूलों से सजे हैं लेकिन मां जलोड़ी का मंदिर बर्फ की चांदी से सज गया है। जलोड़ी के स्थानीय लोगों ने माता रानी के दर्शन किए और इस अद्भुत नजारे का लुत्फ उठाया।
https://twitter.com/i/status/1713429984822628436
बर्फबारी के चलते कई रास्ते बंद
कुल्लू और लाहौल (Lahaul) की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के चलते कई रास्ते बंद हो गए है। नेशनल हाईवे (National Highway) तीन मनाली-लेह बर्फबारी के चलते दारचा से सरचू के बीच बंद है। इसके साथ दारचा-शिंकुला सड़क भी बर्फबारी से बंद हो गई है। उधर, पुलिस ने शिंकुला में हुई बर्फबारी के बीच फंसे नौ मजदूरों को रेस्क्यू किया है। यह मजदूर रात के समय हुई बर्फबारी में फंस गए थे। उन्हें पुलिस (Police) द्वारा रेस्क्यू कर दारचा पहुंचाया गया है। वहीं नेशनल हाईवे 505 ग्रांफू के रास्ते बर्फबारी के चलते बंद हो गए हैं। ग्रांफू-काजा-समदो सड़क भी बंद है। हालांकि तांदी-तिंदी, किलाड़-संसारी सड़क में वाहनों की आवाजाही जारी है।

मौसम के बदले रंग, गर्म कपड़ों में दिखे लोग
उधर, चंबा में भी भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। मौसम (Weather) के रंग बदलते ही जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों समेत बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर 20 से 30 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग गर्म कपड़े पहन कर ही घरों से निकलते नजर आ रहे है। बताते चलें कि बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर हुई बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद है।
