-
Advertisement
3 नवंबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
शिमला। सुबह और रात की ठंड के साथ दिन में चटख धूप (Sunny Day) ने हिमाचल प्रदेश का मौसम पर्यटकों (Tourists) के लिए बेहद सुहावना बना रखा है। लेकिन 3 नवंबर से मौसम का यह मिजाज बदल सकता है। मौसम केंद्र शिमला (Shimla Weather Station) ने 3 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मैदानी इलाकों में बारिश (Rain) और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) की चेतावनी दी है।
इसके बाद पहाड़ों पर सर्दी बढ़ने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बरसात देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रदेशभर में तापमान सामान्य रहेगा। लेकिन 2 और 3 नवंबर मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।
Weather forecast and warning dated 30.10.2023 pic.twitter.com/2nPkTqmmC6
— Meteorological Centre Shimla (@himachalmausam) October 30, 2023
इन जिलों में बदलेगा मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक 3 नवंबर को चंबा, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के आसार है। वहीं 4 नवंबर को मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मौसम करवट बदलेगा और बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

