-
Advertisement
दशहरे का मजा बिगाड़ सकता है मौसम, बारिश- बर्फबारी की संभावना
Last Updated on October 23, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार और मंगलवार को मौसम (Weather) खराब बने रहने का अनुमान है। खराब मौसम दशहरे के त्यौहार (Dussehra Festival) का मजा बिगाड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि कई अन्य इलाकों में बारिश (Rain) की संभावना है।
29 अक्टूबर को दोबारा मौसम खराब रहने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के वैज्ञानिक बुई लाल ने बताया कि बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट आई है। हालांकि यह तापमान सामान्य के आसपास ही रिकॉर्ड किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी तापमान में कोई ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मंगलवार के बाद चार दिन तक मौसम साफ रहेगा और 29 अक्टूबर को दोबारा मौसम खराब रहने का अनुमान है।