-
Advertisement
एक फोटो की वजह से बॉबी को ‘Animal’ में मिला विलेन का रोल, बोले-‘बेकारी के दिन काम आए’
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर (Trailer) रिलीज हुआ है, जिसे देखकर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ गईं हैं। फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटिड हो गए हैं। ट्रेलर में रणबीर के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बॉबी देओल विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। जो कुछ बोलेगा नहीं लेकिन अपने खौफ से किसी को बोलने भी नहीं देगा। ये बात तो ट्रेलर में भी क्लियर हो चुकी है। हर तरफ बॉबी देओल के लुक और एक्टिंग (Look And Acting) की चर्चा हो रही है। इस बीच एक्टर ने बताया है कि उन्हें फिल्म में विलेन का रोल कैसे मिला?
https://twitter.com/KuthaRamp/status/1727640046394855592
23 नवंबर को था एनिमल का ट्रेलर लॉन्च इवेंट
23 नवंबर को दिल्ली में एनिमल का ट्रेलर लॉन्च इवेंट (Trailer Launch Event of Animal ) रखा गया था। इवेंट के दौरान बॉबी देओल ने खुलासा किया कि कैसे एक फोटो की वजह से उन्हें ये रोल ऑफर हुआ था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका मिलेगा। एक्टर ने बताया कि- ‘एक दिन मेरे पास संदीप रेड्डी का फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा कि वो मुझसे मिलना चाहते हैं, लेकिन उस वक्त मुझे लग रहा था कि पता नहीं ये संदीप ही है या कोई मेरे साथ मजाक कर रहा है। लेकिन फिर जब मुझे पता चला कि वो सच में संदीप है तो मैंने तुरंत उन्हें फोन कर मिलने के लिए हां कर दिया’
BC ye lard Bobby Animal teaser/trailer me bas 2-5 Sec. Ke liye last last mein dikh raha hai. Aur pura overshadow kar de raha hai 🔥 pic.twitter.com/6GE5uqewYM
— Loki (@LokiSRKian13) November 23, 2023
‘जो आपका एक्सप्रेशन है मुझे वहीं चाहिए’
बॉबी ने बताया कि जब वो संदीप से मिले तो उन्होंने बॉबी को उनकी एक पुरानी फोटो दिखाई वो फोटो उस समय की थी जब बॉबी काम ना होने की वजह से सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग खेलते थे। एक्टर ने कहा कि- ‘संदीप (Sandeep) ने मुझे वो फोटो दिखाकर कहा कि इसमें जो आपका एक्सप्रेशन है मुझे वहीं चाहिए। ये सुन मैंने कहा कि चलो बेकारी के दिन काम आए’
यह भी पढ़े:खून-खराबे के सीन से भरी रणबीर की सबसे लंबी फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर जारी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

