-
Advertisement
उपलब्धि: हमीरपुर की सपना झारखंड एम्स में बतौर नर्सिंग अधिकारी नियुक्त
हमीरपुर (Hamirpur) में निरंतर बेटियों की सफलता प्रगतिशील सोच को दर्शाती है। हमीरपुर की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। होनहार बेटियों की सफलता की खबरें लगातार हमारे सामने आती रहती हैं। इस बात पर कोई संशय नहीं है कि ये बेटियां अपने व अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रही है। आज हम आपको ऐसी ही एक और बेटी के हुनर से परिचित करा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर नर्सिंग अधिकारी (Nursing Officer) होने का मुकाम हासिल किया है। मूल रूप से हमीरपुर जिले के बड़सर के दैण गांव की निवासी सपना (Sapna) ने माँ जानकी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग हमीरपुर से परीक्षा उत्तीर्ण करके यह सफलता हासिल की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें झारखण्ड एम्स में बतौर नर्सिंग अधिकारी तैनाती मिली है।
परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल
सपना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा से प्राप्त की थी। जिसके बाद MGMSC रामपुर और पोस्ट बेसिक अमर प्रोफेशनल कॉलेज दयालपुर चंडीगढ़ से की। इंटर के बाद सपना ने मां जानकी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग हमीरपुर से अपनी डिग्री हासिल की। परीक्षा उत्तीर्ण (Test Pass) करते ही नर्सिंग अधिकारी के रूप में कार्य के लिए चयनित हुई है। सपना के पिता विक्रम सिंह होमगार्ड के पद पर सेवाएं दे रहे और मां मीरा देवी एक कुशल गृहिणी हैं। सपना की इस सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।
यह भी पढ़े:सुबाथू डिग्री कॉलेज को डिनोटिफाई करने पर भड़के छात्र, आंदोलन की धमकी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel


