-
Advertisement
टनल ब्लास्टिंग: रात के अंधेरे में ग्रामीणों ने घेरा, किया खूब हंगामा; दी चेतावनी
सुभाष/स्वारघाट। भानुपल्ली से बैरी तक बनाई जा रही रेलवे लाइन (Railway Line) के अंतर्गत खैरियां गांव के नीचे से टनल (Tunnel) का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान की जा रही ब्लास्टिंग से गांव खैरियां के मकानों में दरारें आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों ने कंपनी का काम बंद करवा दिया था लेकिन पिछले कल रात के अंधेरे में ब्लास्टिंग (Blasting) शुरू हुई। जिसका पता चलते ही ग्रामीण ब्लास्टिंग स्थल महाबली पहुंचे। ग्रामीणों ने गाड़ियों को घेरकर खूब हंगामा किया और कंपनी वालों को चेतावनी भी दी। ग्रामीणों (Villagers) के आने का पता चलते ही रेलवे कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी साइट से फरार हो गए।
क्या था पूरा मामला ?
ग्रामीणों का कहना है कि टनल में पत्थर तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ब्रेकर से गांव के मकानों (Village Houses) तक कंपन आ रहा है। इसी समस्या को लेकर गांव खैरियां के ग्रामीण DC बिलासपुर और SDM स्वारघाट से मिले थे और अपनी समस्या बताई थी। DC बिलासपुर द्वारा गठित कमेटी के निरीक्षण उपरांत भेजी गई रिपोर्ट पर रेलवे कंपनी को ग्रामीणों की समस्या का कोई हल ना हो जाने तक इस महाबली साइट पर ब्लास्टिंग करने को लेकर मनाही की गई थी। कम्पनी द्वारा पिछले एक महीने से इस साइट पर ब्लास्टिंग बंद (Blasting Stopped) भी कर दी गई थी लेकिन पिछली रात अचानक बारूद से भरी गाड़ियां महाबली साइट की टनल नंबर 10 पर पहुंची और ब्लास्टिंग शुरू कर दी। ब्लास्टिंग का पता चलते ही ग्रामीण साइट पर पहुंचे और दो टूक कहा कि जब तक ब्लास्टिंग से हो रहे नुकसान को लेकर उचित कदम नहीं उठाए जाते वह काम शुरू नहीं होने देंगे।

